मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस में सरकारी नौकरियों के लिए भर्तियां निकली है। महाराष्ट्र की स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (SRPF) में आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए वैकेंसी है। नोटिस के अनुसार, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल की कुल 105 वैकेंसी है। इसके लिए आवेदन ऑफलाइन करना है। आवेदन फॉर्म रिसीव होने की अंतिम तिथि 5 जून 2022 है। इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए महाराष्ट्र स्टेट रिजर्व फोर्स की वेबसाइट maharashtrasrpf.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर सारी जानकारी को देखा जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता
स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स में आर्म्ड कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स में आर्म्ड कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतमद आयु सीमा में छूट मिलेगी तो जल्द फार्म भरें।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft