रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने अतिथि शिक्षक के रूप में सेवा देने वालों को शिक्षक भर्ती परीक्षा में बोनस अंक देने का फैसला किया है. लेकिन, प्रमाण-पत्र जमा करने की मियाद भी तय कर दी है. 20 जून तक प्रमाण-पत्र जमा करने पर ही लाभ मिलेगा. इसलिए इसमें विलंब करने से बोनस अंक पाने से चूक सकते हैं. इसलिए जल्दी करना होगा.
बता दें कि वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती की गई थी. एक निश्चित मानदेय के साथ यह सीमित अवधि के लिए था. बड़ी संख्या में युवाओं ने इसमें रुचि ली. किसी ने एक साल तो किसी ने दो और किसी ने 3 साल तक सेवाएं दी. अब जब शिक्षकों की भर्ती हो रही है तो राज्य सरकार ने उन्हें भी अवसर प्रदान किया है. इसके तहत उन्हें दी गई सेवा की अवधि के अनुरूप बोनस अंक मिलेगा. साथ ही टाइम लिमिट भी तय की गई है. उन्हें संबंधित स्कूल के प्राचार्य के माध्यम से प्रमाण-पत्र हासिल कर जमा करना है. इसके लिए 20 जून तक का समय दिया गया है.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft