जॉब, गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने ग्राम सेवक और मुखिया सेविका के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 1796 खाली पदों पर भर्तियों होनी है। इसमें 1571 वैकेंसी ग्राम सेवक और 225 मुखिया सेविका की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 30 मार्च 2022 से शुरू हो गया है और 15 अप्रैल तक चलेगा। ऑनलाइन आवेदन गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट https://gpssb.gujarat.gov.in/ पर जाकर किया जा सकता है।
योग्यता
ग्राम सेवक- उम्मीदवारों को रूरल स्टडीज/BSc एग्रीकल्चर/बीई एग्रीकल्चर/BSc हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए।
मुखिया सेविका- उम्मीदवारों के पास होम साइंस या सोशियोलॉजी या चाइल्ड डेवलपमेंट या न्यूट्रिशन या सोशल वर्क में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
ग्राम सेवक- 18 से 36 साल
मुखिया सेविका- 18 से 38 साल
सिलेक्शन प्रोसेस
गुजरात में ग्राम सेवक और मुखिया सेविका के पदों पर भर्ती रिटन एग्जाम के माध्यम से होगी।
आवेदन शुल्क
जनरल- 100 रुपए
SC, ST और OBC- फ्री
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft