बीना। भोपाल से रवाना हुई पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच में गरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री का शव शौचालय की खिड़की पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन पर रोककर GRP ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गार्ड ने देखी घटना, कंट्रोल रूम को दी सूचना
जानकारी के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात करीब 10:00 बजे भोपाल से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला निर्धारित ठहराव ललितपुर था। रात करीब 12:00 बजे गार्ड की नजर जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर फंदे से लटके एक यात्री पर पड़ी। इसके बाद तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
बीना स्टेशन पर उतारा गया शव
सूचना मिलने के बाद ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया। पहले से मौजूद GRP टीम ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बीना के सिविल अस्पताल भेज दिया।
आधार कार्ड से हुई पहचान, कोरबा का निवासी
GRP की तलाशी में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान गोरावर सिंह (30), पिता कुंजीलाल, निवासी कलीन चौक पदनिया, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।
जांच जारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक स्तर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। जीआरपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला खुदकुशी का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
2 अगस्त को राज्य स्तरीय कार्यशाला, डिजिटल तकनीकों से न्याय व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft