Wednesday ,June 17, 2026
होमदेश-दुनियावडोदरा में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 20 घायल...

वडोदरा में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 20 घायल

 Newsbaji  |  Jun 17, 2026 10:03 AM  | 
Last Updated : Jun 17, 2026 10:03 AM
वडोदरा सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 6 की मौत, कई घायल
वडोदरा सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 6 की मौत, कई घायल

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वडोदरा-हालोल राजमार्ग पर कोटंबी गांव के पास एक लग्जरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 4:00 बजे हुई। राजस्थान से गुजरात के सूरत जा रही एक लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बस-ट्रक की टक्कर 
वडोदरा जिला पुलिस अधीक्षक सुशील अग्रवाल ने बताया कि, ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर टायर का दबाव जांच रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

NDRF ने किया रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही जारोद पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस को भारी नुकसान पहुंचने के कारण राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने बचाव अभियान में सहयोग किया।

पुलिस के अनुसार, बस में सवार अधिकांश यात्री राजस्थान के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft