नई दिल्ली। इस वक्त देश के त्रिपुरा राज्य से सबसे बड़ी खबर निकल कर आ रही है। दरअसल यहां के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया है। शुक्रवार को उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ दिया। बता दे कि कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात के बाद भाजपा ने चौथा सीएम बदला है।
पार्टी का फैसला सर्वोपरि-विप्लब
बिप्लब देब ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनके लिए पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। आलाकमान के कहने पर उन्होंने अपना पद छोड़ दिया। अब वे पार्टी के एक अनुशासित सिपाही के तौर पर काम करते रहेंगे। हालांकि उन्होंने नए सीएम कौन होगा,इस पर अभी पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले है।
भाजपा विधायक दल की बैठक
सीएम बिप्लब के इस्तीफे के बाद शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक भी होगी, जिसमें नए सीएम को लेकर चर्चा होगी। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को त्रिपुरा में पर्यवेक्षक बनाया गया है।
बिप्लब से संगठन था नाराज
बिप्लब देब को लेकर संगठन में नाराजगी चल रही है। दो विधायकों ने पार्टी भी छोड़ दी थी। विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर भाजपा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। मालूम हो कि अगले साल 2023 में राज्य में चुनाव होने हैं। गुजरात की तर्ज पर त्रिपुरा में मंत्री से लेकर संगठन तक में बड़े फेरबदल हो सकते हैं।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft