दिल्ली। BJP के पूर्व प्रवक्ता नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके पास सुबह-सुबह तीन मेल आए। इसमें उदयपुर की घटना का वीडियो भी अटैच था। उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर दी है।
नवीन जिंदल ने जानकारी दी है कि, सुबह करीब 6:43 पर उनको तीन ईमेल भेजे गए। धमकी दी गई है कि उनकी और उनके परिवार की भी गर्दन काट दी जाएगी। धमकी देने वालों ने लिखा है कि उदयपुर की घटना की तरह ही, उनका और उनके परिवार का हाल किया जाएगा।
ट्विटर पर दी जानकारी
नवीन जिंदल ने अपने ट्विटर के माध्यम से खुद धमकी मिलने की पुष्टि की है। मेल के स्क्रीन शॉट भी अटैच किए हैं। उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। ट्विवटर पर उन्होंने दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसरों को टैग भी किया है।
उदयपुर की घटना के बाद धमकी
मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की दो लोगों ने धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। ठीक एक दिन बाद नवीन जिंदल को मेल आया है। बता दें कि जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें भाजपा से निकाल दिया गया था। वे भाजपा के प्रवक्ता के पद पर थे।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft