बाराबंकी। जिले के डीएम कार्यालय में बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। बम की सूचना मंगलवार जिलाधिकारी (डीएम) को एक ईमेल के माध्यम से मिली। जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही बम डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, पुलिस बल और आर्मी के जवान मौके पर पहुंचे। डीएम कार्यालय, न्यायालय, वेटिंग रूम नजरत अनुभाग और अन्य संबंधित कार्यालयों की गहन जांच की गई I वहीं जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कालेक्ट्रेट परिसर को आईईडी से उडाने की सूचना उन्हें ईमेल से मिली थी। जिसको लेकर कलेक्ट्रेट परिसर की जांच की है, लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता नहीं चला है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराकर जांच कराई गई।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft