हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई है, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा कि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह दर्शन के समय हुआ, जब मंदिर परिसर में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। कई लोग फिसलकर गिर गए और उनके ऊपर अन्य श्रद्धालु चढ़ते चले गए। मंदिर प्रशासन और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का काम किया।
पुलिस ने बताया कि, स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। अधिकारियों ने कहा कि भीड़ प्रबंधन में चूक की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसे के समय मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जो दर्शन के लिए दूर-दर से आए थे।
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
बालोद के मिडिल स्कूल में छात्र से मारपीट, शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft