ओडिशा। ओडिशा के पुरी से एक दुखद खबर निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि, पुरी में रथ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन में भारी चूक के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और भीड़भाड़ के कारण लोगों की तबियत बिगड़ने लगी थी। शुक्रवार को जिला मुख्यालय अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं में 724 लोगों को भर्ती कराया गया।
शुक्रवार को आयोजित विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और भीड़भाड़ के कारण करीब 724 लोग बीमार पड़ गए और कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पुरी के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर सतपथी ने बताया कि कई लोगों ने मामूली चोटें, उल्टी और बेहोशी की शिकायत की है और इसका मुख्य कारण भीड़भाड़ की स्थिति थी।
उन्होंने बताया कि, अधिकांश लोगों को ओपीडी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कोई हताहत नहीं हुआ। ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि श्रद्धालुओं के बीमार होने का मुख्य कारण अत्यधिक गर्मी और उमस है।
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft