उत्तर प्रदेश. प्रयागराज शहर में एक परिवार ने अपनी पालतू बिल्ली के खो जाने पर खाना-पानी छोड़ दिया। बिल्ली का नाम लूसी है और उसे ढूंढने के लिए शहर के कई इलाकों में जगह-जगह पर पोस्टर लगाए गए हैं। उसे खोजने वाले के लिए 500 या 1000 नहीं बल्कि पूरे 10,000 रुपए का इनाम रखा है।
बता दे कि, एक शख्स ने अपने घर की पालतू बिल्ली खो जाने पर शहर के कई इलाकों में पोस्टर लगा दिए है। यही नहीं उसे ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने का ऐलान भी कर दिया है। वो भी 500 या 1000 नहीं, बल्कि पूरे 10,000 रुपए के इनाम की घोषणा कर दी है। ये बिल्ली पिछले एक हफ्ते से गायब है, अब परिवार इस बिल्ली के लिए परेशान है।
दरअसल, यह मामला प्रयागराज शहर के पॉश कालोनी सिविल लाइंस का है। जहां मोहम्मद ताहिर ने डेढ़ साल पहले एक बिल्ली का बच्चा पाला था। जिसका नाम लूसी रखा था, वो उनकी और उनके परिवार की इतनी चहेती हो गई थी कि उन लोगों के साथ ही खाती, पीती और सोने लगी थी। लेकिन एक हफ्ते पहले अचानक से वह गायब हो गई। परिवार ने उसकी खूब तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।
परेशान परिवार ने दो दिन तक नहीं खाया खाना
परिवार इतना परेशान हो गया है कि दो दिनों तक किसी ने भी खाना तक नहीं खाया। ताहिर ने बताया कि उन्होंने परिवार के साथ मिलकर लूसी को हर जगह ढूंढा, लेकिन वह उन्हें नहीं मिली। इसलिए अब उन्होंने लूसी को ढूंढने के लिए पोस्टर का सहारा लिया है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft