दिल्ली। भारतीय सेना के हवाई हमले के बाद से पिछले कुछ घंटों में घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के दो हफ़्ते बाद, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के कई जगहों पर हमले किए हैं। भारत ने इन हमलों को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया है।
भारत ने कहा है कि, उसने पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर हमला किया है। वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने हमले में 8 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत की पुष्टि की है और बताया कि इन हमलों में अन्य 35 लोग घायल हुए हैं।
उधर, भारतीय सेना के हवाले से पता चला कि कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। पाकिस्तान और भारत ने कई इलाक़ों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। भारतीय सेना के "ऑपरेशन सिंदूर" शुरू किए जाने के बाद कई एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
एक्स पर किए एक पोस्ट में भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के "पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबर गली में गोलीबारी की है।'' बयान में आगे कहा गया है कि "भारतीय सेना उचित तरीके़ से इसका जवाब दे रही है।"
बता दे कि, भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद से बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft