गोवा। गोवा के अरपोरा में देर रात एक रेस्टोरेंट में हुई भीषण आग ने 25 लोगों की जान ले ली। बताया जा रहा कि, आग लगने की सूचना रात करीब 12:04 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिली, जिसके बाद पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घटना के बाद आग पर काबू पा लिया गया है और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा राशि का ऐलान भी कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X पर लिखा कि नॉर्थ गोवा जिले में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें कई कीमती जानें चली गईं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भगवान उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत दे। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।
मृतकों के परिजनों को मुआवजा का ऐलान
PMO ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। PMO के अफसर ने 'एक्स' हैंडल से पोस्ट कर लिखा कि, गोवा के अरपोरा में हुए हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को PMNRF से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
वहीं, राज्य के DGP आलोक कुमार ने बताया कि, पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft