दिल्ली। आज यानि बुधवार से घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। घरेलू 14.2 किलो की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हो गई है। वहीं 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की कमी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1091 रुपए और छत्तीसगढ़ में 1126 रुपए घरेलू गैस की कीमत हो गई है।
नया रसोई गैस कनेक्शन भी हो गया महंगा
इससे पहले जून में खबर सामने आई थी कि अब नया रसोई गैस कनेक्शन लेना भी महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के नए कनेक्शन की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा किया था। जिसके बाद नए ग्राहकों को गैस कनेक्शन लेने के लिए 2200 रुपए खर्च करने की बात सामने आई थी। पहले यही कीमत 1450 रुपए थी। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया था कि 5 किलो के सिलेंडर की सिक्योरिटी अब 800 की बजाय 1150 कर दी गई है।
रेग्युलेटर भी हुआ महंगा
गैस सिलेंडर की तरह ही इसका रेग्युलेटर भी महंगा हो गया था। पहले रेग्युलेटर के लिए आपको 150 रुपए कीमत चुकानी पड़ती थी। लेकिन बाद में इसके लिए 250 रुपए अदा करने की बात सामने आई है।
डबल सिलेंडर पर भारी असर
देश में बहुत से लोग आपकी रसोई में काम आने वाला 14.2 किलो वजन के गैस सिलेंडर का डबल कनेक्शन लेते हैं। इससे उन्हें रीफिल करवाने में आसानी होती है, साथ ही गैस की किल्लत भी नहीं होती। पहले डबल कनेक्शन के लिए ग्राहकों को 2900 रुपए अदा करने होते थे। लेकिन अब डबल कनेक्शन 4400 रुपए में देने होंगे।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft