झाबुआ। मध्य प्रदेश में झाबुआ के मेघनगर इलाके में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, राजस्थान से सीमेंट लेकर आ रहा एक ट्रक, मारुती ईको वैन पर पलट गया। वैन में सवार 11 लोगों में से 9 लोगों की मौत हो गई, अन्य गंभीर घायल है।
वैन पर पलट गया ट्रक
जानकारी के अनुसार, सड़क हादसा रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ है। बुधवार तड़के सीमेंट से लदे ट्रेलर ट्रक के वैन पर पलट जाने से 9 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर घायल है। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ला ने बताया कि, सभी परिवार के पीड़ित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी ट्रक मेघनगर तहसील इलाके के अंतर्गत संजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अस्थायी सड़क से निर्माणाधीन रेल ओवर-ब्रिज को पार कर रहा था, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक वैन पर पलट गया। उन्होंने बताया कि हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए है, जिनका उपचार नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है। जब
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft