इंदौरः मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में आदिवासी समुदाय के एक पूर्व सरपंच ने अपनी तीन प्रेमिकाओं से जनजातीय परंपराओं के मुताबिक एक साथ ब्याह रचाया है। दूल्हे और स्थानीय लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। खास बात यह है कि तीनों महिलाएं इस पुरुष के साथ करीब 15 साल से साथ रह रही हैं और उनके कुल छह बच्चे भी है। सभी बच्चों ने रविवार को संपन्न हुए इस अनूठे विवाह समारोह में पूरे उत्साह से शामिल हुए।
पहली प्रेमिका से साल 2003 में हुई थी मंगनी
सोशल मीडिया पर यह अनूठा विवाह तेजी से वायरल हो रहा है। इस विवाह की तस्वीरें वायरल होने के बाद यह शादी चर्चा का विषय बन गई है। इंदौर से करीब 200 किलोमीटर दूर नानपुर गांव के पूर्व सरपंच समरथ मौर्य ने फोन पर अपनी तीनों प्रेमिकाओं से एक साथ शादी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पहली प्रेमिका से उनकी मंगनी वर्ष 2003 में हुई थी और पिछले 15 साल से उनकी दो अन्य प्रेमिकाएं भी उनके साथ ही रह रही हैं।
जनजातीय रीति-रिवाज से हुई शादी
जानकारी के अनुसार, आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले के मोरी फलिया गांव में शादी सपन्न हुई। विवाह समारोह में शामिल स्थानीय लोगों ने बताया कि शादी की रस्में जनजातीय परम्पराओं के मुताबिक तीन दिन तक चलीं और मौर्य ने एक मंडप के नीचे अपनी तीनों प्रेमिकाओं से एक साथ फेरे लिए है।
जोरदार मनाया जश्न
बताया जा रहा है कि शादी में शामिल मेहमानों ने ढोल और मांदल (आदिवासियों का पारम्परिक बाजा) की थाप पर जनजातीय शैली का नृत्य कर जोरदार जश्न मनाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आदिवासियों के मांगलिक कार्यों में एक दम्पति के रूप में शामिल होने की सामाजिक मान्यता हासिल करने के लिए इस समुदाय के हर जोड़े के लिए जरूरी है कि पहले वे जनजातीय रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया जाए।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft