दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कारोबारी अनिल अंबानी के लगभग 50 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। ये जांच यस बैंक लोन फ्रॉड मामले से संबंधित बातई जा रही है। जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की जा रही है। इसी सिलसिले में अनिल अंबानी के रिलायंस समूह (रागा कंपनीज) से जुड़े परिसरों पर छापे मारे गए है। यह भी कहा जा रहा है कि समूह के बड़े अधिकारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी गई है।
जानकारी के अनुसार, ED की यह कार्रवाई नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी, बैंक ऑफ बड़ौदा, नेशनल हाउसिंग बैंक, सेबी और सीबीआई द्वारा शेयर किए गए इनपुट के बाद की गई है। इसमें प्रारंभिक जांच से या सामने आया है कि साल 2017 से साल 2019 के बीच यस बैंक द्वारा दिए गए 3000 करोड़ रुपए के लोन शेल फर्मों और अन्य संस्थाओं को दिए गए थे। इसके अलावा जांच एजेंसियों को यस बैंक के अधिकारियों के साथ ही कंपनी के प्रमोटर से जुड़ी रिश्वतखोरी के भी कई सबूत प्राप्त हुए हैं। इसके बाद ही ईडी ने अनिल अंबानी के 35 ठिकानों और लगभग 50 कंपनियों पर रेड की है।
जांच के दौरान एजेंसियों को यस बैंक की अप्रूवल प्रोसेस में भी गड़बड़ी दिखाई दी है। इन खामियों को एजेंसियों ने चिन्हित किया गया है। जिनमें बैक-डेटेड क्रेडिट डॉक्यूमेंट, कमजोर वित्तीय और सामान्य निर्देशकों वाली फार्मो को भी लोन देना शामिल है। इसके अलावा लोन देने की कई शर्तों का भी बैंक के द्वारा उल्लंघन किया गया है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft