दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने FIITJEE कोचिंग के 10 ठिकानों पर रेड की है। कोचिंग के मालिक डीके गोयल के दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के ठिकानों पर ईडी ने कार्रवाई शुरु की है। दरअसल, फिटजी के सैंकड़ों सेंटर बंद होने से 12000 से अधिक बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है और इसके मालिकों को करीब 12 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। इससे पहले फरवरी में नोएडा पुलिस ने फिटजी से जुड़े खातों को भी सीज कर दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर-58 में फिटजी के मालिक दिनेश गोयल और अन्य संचालकों पर क्लासेस बंद होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। दिनेश गोयल सहित 8 लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और विश्वासघात जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले चर्चित कोचिंग संस्थान फिटजी के कई सेंटर अचानक बंद होने की खबर सामने आई थी। पिछले कुछ समय से कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दिए जाने से इस प्रमुख कोचिंग संस्थान की स्थिरता और अस्तित्व पर सवाल उठने लगे थे।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft