नेशनल डेस्क। विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्किये और सीरिया में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब ताईवान में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रेक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 मापी गई है। इस बीच, तुर्कीिये और सीरिया में में कुल मिलाकर 4300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही बड़ी संख्या में लोग अब भी इमारतों के मलबे में दबे हुए हैं। हजारों लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
दोनों देशों में सोमवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप से दोनों देश दहल उठे। यहीं नहीं, इसके कुछ ही घंटों भीतर 7.6 और 6.0 तीव्रता के दो और भूकंप फिर से आए।
भूकंप से हजारों इमारतें ताश के पत्ते की तरह ढह गईं। कड़ाके की ठंड और बारिश से राहत कार्यों में काफी बाधा आई। यहीं नहीं, खराब मौसम ने बेघर हुए लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। भूकंप से प्रभावित लोग बचने के लिए बर्फीली सड़कों पर जमा हो गए। दक्षिणी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में सबसे ज्यादा तबाही के मंजर सामने आए है।
इस बीच तुर्किये में मची तबाही के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। इसमें ऊंची-ऊंची इमारतों को जमींदोज होते हुए देखा जा सकता है। लोग बदहवास हालत में इधर-उधर अपनों की तलाशते नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/malikofori/status/1622572785242365954?s=20&t=ItmSh0_jsqoLcsyuxxrrJA
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft