नेशनल डेस्क। इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को आए भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 162 हो गई है। बताया जा रहा है कि, पश्चिम जावा के गवर्नर रिदवान कामिल ने स्थानीय मीडिया से 162 लोगों की मौत और 700 से अधिक घायल लोगों की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि भूकंप, घनी आबादी वाले क्षेत्र में आया।
जानकारी के मुताबिक़, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 आंकी गयी। मीडिया ख़बरों के मुताबिक़ भूकंप का केंद्र राजधानी जकार्ता से 100 किलोमीटर दूर सियांजुर है। बड़ी संख्या में लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि बहुत से लोग अभी भी ढह गई इमारतों के मलबे में दबे हो सकते हैं। इसलिए राहत कर्मी रात में भी बचाव अभियान में लगे हुए है।
बताया जा रहा है, जिस इलाके में भूकंप आया है, वहां भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र है और मकानों की गुणवत्ता खराब है। भूकंप के झटके में ये मकान मलबे में तब्दील हो गए होंगे।
बता दे कि, इंडोनेशिया में भूकंप के आने को एक आम घटना की तरह देखा जाता है। दरअसल, प्रशांत क्षेत्र की भूगर्भीय गतिविधियों के लिहाज ये रिंग ऑफ फायर के ठीक ऊपर बसा देश है। साल 2018 में इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी की घटना हुई थी, जिसमें 2000 से अधिक लोग मारे गए थे।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft