हरदोई। बिलग्राम क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस 329 कट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में बस सवार 17 यात्री घायल हो गए। इनमें से दो यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
ग्रामीणों ने पहुंचकर संभाला मोर्चा
बस पलटने के बाद कई यात्री घायल होकर बस के अंदर फंस गए थे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस की मदद की। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिलग्राम भेजा गया।
इन यात्रियों के घायल होने की जानकारी
हादसे में घायल यात्रियों की पहचान मयंक, अमेश पांडे, सुधा पांडे, ममता शर्मा, नैना शर्मा, निष्ठा, आरती, कविता, राहुल, कुशल, सुमित शर्मा, तुषार श्रीवास्तव समेत अन्य घायल के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। तेज रफ्तार के कारण बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
ACB की बड़ी कार्रवाई: 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी गिरफ्तार
पार्किंग के 30 रुपए लेना पड़ा महंगा! अंबुजा मॉल को अब देने होंगे 55 हजार, फ्री पार्किंग का आदेश
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft