बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त कार्यालय में पदस्थ नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
अचानक कार्यालय पहुंची ACB की टीम
जानकारी के मुताबिक, ACB की टीम ने अचानक नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त कार्यालय में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अधिकारी को 22 हजार रुपए की कथित रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा गया। ACB की अचानक हुई कार्रवाई से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।
बंद कमरे में अफसर से पूछताछ
कार्रवाई के बाद ACB की टीम ने नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल से पूछताछ शुरू कर दी है। टीम द्वारा मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
किस काम के लिए मांगी गई थी रिश्वत?
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि 22 हजार रुपए की कथित रिश्वत किस काम के एवज में ली जा रही थी। ACB की जांच के बाद ही रिश्वत से जुड़े पूरे मामले और कार्रवाई के दौरान सामने आए साक्ष्यों की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
पार्किंग के 30 रुपए लेना पड़ा महंगा! अंबुजा मॉल को अब देने होंगे 55 हजार, फ्री पार्किंग का आदेश
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, कई जिलों में बदले अफसर
BSP स्क्रैप चोरी मामले में अब CBI जांच, गृह मंत्रालय के राजपत्र के बाद रास्ता साफ
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft