पटना। बिहार चुनाव में इस बार गजब हो गया है। वोटिंग में बिहार ने नया इतिहास रच दिया है। अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। बताया जा रहा है कि, पहले चरण की वोटिंग में 75 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है। बिहार के वोटरों ने खूब वोटिंग की है। नतीजा यह हुआ कि पहले चरण में बिहार चुनाव में मतदान प्रतिशत के सभी रिकॉर्ड टूट गए है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में पहले चरण में अब तक का सबसे अधिक 64.66 प्रतिशत वोटर टर्नआउट रहा है। बिहार के इतिहास में किसी भी चुनाव में इतनी वोटिंग नहीं हुई थी। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 121 निर्वाचन क्षेत्रों में 3.75 करोड़ मतदाताओं में से 64.66 प्रतिशत वोटरों ने अब तक का सबसे अधिक मतदान किया। इस वोटिंग प्रतिशत से दोनों खेमा खुश है, इस बार एंटी इनकंबेंसी के खिलाफ खूब वोटिंग हुई।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग में 64.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यह वर्ष 1951 के बाद अब तक सबसे अधिक है। यह 75 वर्षो में पहली बार है। इससे पहले वर्ष 1998 में 64 प्रतिशत मतदान हुआ था। मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में वोटिंग टर्नआउट 70 प्रतिशत से अधिक रहा।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft