नई दिल्ली। राजीव कुमार नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाए गए। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। वो सुशील चंद्रा की जगह लेंगे। निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के लिए बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।

विधि मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, वह 15 मई को पदभार संभालेंगे। निवर्तमान सीईसी सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को समाप्त हो रहा है। अधिसूचना सार्वजनिक करते हुए विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने राजीव कुमार को शुभकामनाएं दी है।
जानकारी के मुताबिक, राजीव कुमार के पास दो स्नातक डिग्री हैं। एक जूलॉजी में और दूसरी कानून में, साथ ही सार्वजनिक नीति और स्थिरता में मास्टर डिग्री है। उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जाना जाता है जो कठिन समस्याओं का समाधान खोजने में महारथ हासिल है और कहा जाता है कि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय का विश्वास प्राप्त माना जाता है। राजीव कुमार वो व्यक्ति थे जिन्होंने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए विवादास्पद 360 डिग्री मूल्यांकन प्रणाली को लागू किया था।
प्यार, शक और मौत: 25 वर्ष के युवक का खौफनाक फैसला, सुसाइड नोट में खुली रिश्ते की कड़वी सच्चाई
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft