न्यूयार्क. अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इसकी जानकारी खुद हिलेरी क्लिंटन ने सोशल मीडिया पर दी है। हिलेरी ने बताया कि हल्के लक्षण उभरने पर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि वह ठीक महसूस कर रही हैं। वहीं उनके पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन फिलहाल वे क्वारंटाइन हैं।
पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के एक प्रवक्ता ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि, आने वाले दिनों में उनका परीक्षण जारी रहेगा। 74 वर्षीय हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि वह गंभीर बीमारी के खिलाफ सुरक्षा टीके प्रदान करने के लिए पहले से कहीं अधिक आभारी हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से वैक्सीन और बूस्टर शाट लेने का आग्रह किया है। बता दें कि, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इस महीने की शुरुआत में बताया था कि उन्होंने कोरोना वायरस के लिए टेस्ट कराया था।
व्हाइट हाउस की सचिव भी संक्रमित
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर राष्ट्रपति जो बाइडन के ब्रूसेल्स और वारसो की अपनी यात्रा के लिए प्रस्थान करने से कुछ घंटे पहले आई है।
अपने ट्विटर हैंडल पर साकी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति के साथ यूरोप की यात्रा से पहले सुबह एक PCR टेस्ट किया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्होंने अपनी यात्रा रद कर दी। उन्होंने कहा, मैं सीडीसी के मार्गदर्शन का पालन करूंगी और अब राष्ट्रपति की यूरोप यात्रा पर नहीं जाऊंगी।
साकी ने कहा कि, टीकाकरण के कारण उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षणों का अनुभव हो रहा है और वे व्हाइट हाउस कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए घर से काम करेगी। साथ ही साकी ने कहा कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है, और जब तक उनका कोरोना का टेस्ट नेगेटिव नहीं आएगा तब तक वे वापस काम पर नहीं लौटेंगी।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft