दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायल LNJP हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, धमाका एक इको वैन में हुआ, जिससे आसपास खड़ी तीन से अधिक गाड़ियों में आग लग गई और इलाके में भगदड़ मच गई। फिलहाल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, NIA और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर मौजूद हैं और इलाके की गहन जांच कर रही हैं।
फोरेंसिक विशेषज्ञ भी साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। पुलिस ने लाल किला और आसपास के इलाकों को सील कर दिया है। धमाके की प्रकृति और इसके पीछे किसी आतंकी साजिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच एजेंसियां हर एंगल से सुराग तलाश रही हैं। दिल्ली में इस वक्त हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आज सुबह ही फरीदाबाद में बड़ी मात्रा में RDX सहित अन्य विस्फोटक बरामद होने की बात सामने आई थी।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft