फिल्मी स्टोरी। पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म जन नायकन अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। थलापति की इस फिल्म को लेकर लोगों में तगड़ा क्रेज है। ये थलापति विजय की आखिरी फिल्म होने वाली है, इस वजह से लोगों में इसे लेकर कुछ ज्यादा ही क्रेज दिख रहा है। फिल्म की विदेशों में एडवांस बुकिंग भी खुल चुकी है। जिसकी वजह से ये इसने एक हफ्ते पहले ही करोड़ों की कमाई करना शुरू कर दिया है।
जन नायकन की एडवांस बुकिंग विदेशों के साथ इंडिया में कुछ राज्यों में ओपन हुई है। कर्नाटक और केरल में लोग अभी से फिल्म की टिकट बुक कर रहे हैं। पहले दिन फिल्म ने बंपर कमाई करने के लिए कमर कस ली है। बताया जा रहा कि, जन नायकन ने वर्ल्डवाइड 15 करोड़ रुपए की कमाई ओपनिंग डे के लिए कर ली है। जिसमें से 3 करोड़ की कमाई इंडिया में हुई है, जो सिर्फ कर्नाटक और केरला में ही ओपन हुई है। डोमेस्टिक लेवल पर सीमित शुरुआत के बावजूद शुरुआती रिस्पॉन्स उत्साहजनक है।
तमिलनाडु और भारत के दूसरे अहम राज्यों में एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद इसमें तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जोविजय की ओपनिंग डे की कमाई में बड़ा योगदान देते हैं। अगर मौजूदा मोमेंटम बना रहता है तो जन नायकन वर्ल्डवाइड विजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग डे में से एक रिकॉर्ड बनाने में सफल हो जाएगी।
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
फर्जी जमीन का सौदा कर 26 लाख रुपए की ठगी, पंचायत सचिव गिरफ्तार
महंगाई का नया झटका: घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपए महंगा, दिल्ली में कीमत 942 रुपए पहुंची
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft