मुंबई। टॉम हॉलैंड स्टारर मार्वल स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले ही वीकेंड में फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाते हुए दर्शकों का जबरदस्त समर्थन हासिल किया है।
60.60 करोड़ रुपए की ओपनिंग
फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपए की दमदार ओपनिंग दर्ज की। दूसरे दिन इसकी कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 49.35 करोड़ रुपए का कारोबार किया। हालांकि तीसरे दिन फिल्म ने जोरदार वापसी करते हुए 70.25 करोड़ रुपए की कमाई की।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 76 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल चार दिनों का नेट कलेक्शन 256.20 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस नई पेशकश को दर्शकों और प्रशंसकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। शानदार एक्शन, विजुअल इफेक्ट्स और टॉम हॉलैंड के दमदार अभिनय ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बढ़त दिलाई है।
भारत में अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट):
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft