दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंतर्गत पुरैना इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हंसिया मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और गुरूवार शाम को विवाद बढ़ गया और गुस्से से राजू निर्मलकर ने अपने बड़े भाई सुरेश की हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
आपसी विवाद के बाद हत्या
जानकारी के अनुसार, राजू निर्मलकर और उसका छोटा भाई सुरेश निर्मलकर एक साथ संयुक्त परिवार में रहते थे, लेकिन दोनों के बीच में लगातार पिछले कई वर्षो से विवाद चल रहा था। गुरुवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद बढ़ गया। सुबह के समय दोनों के बीच गाली गलौच और हाथापाई भी हुई थी। इसी दौरान राजू निर्मलकर को उसके छोटे भाई सुरेश ने चाकू से वार करने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों के समझाने के बाद दोनों शांत हो गए थे। दरअसल, पड़ोसियों का कहना है कि, राजू ने अपने छोटे भाई की पत्नी सुलोचना को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद से छोटा भाई आग बबूला हो गया।
दोनों भाईयों में शाम को अचानक फिर से विवाद शुरु हो गया, और विवाद इतना बढ़ गया कि, इसी बीच आरोपी छोटे भाई ने अपनी पत्नी से हसिया मांगा और उससे बड़े भाई राजू निर्मलकर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे राजू निर्मलकर बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी और घायल राजू को सुपेला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बहरहाल, पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने आरोपी छोटे भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft