मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र स्थित विद्याराज होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल संचालक समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया गया, जबकि चार नाबालिग युवतियों को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है।
पलिस को सूचना मिली थी कि, विद्याराज होटल में लंबे समय से संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सदर DCP दिलीप कुमार, सदर SDO अरुण कुमार समेत अन्य अफसर शामिल थे।
अचानक छापेमारी से होटल में मचा हड़कंप
विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में छापेमारी की। पुलिस की अचानक कार्रवाई से होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तलाशी के दौरान अलग-अलग कमरों से तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, होटल से 4 युवतियों को भी रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवतियों के नाबालिग होने की जानकारी सामने आई है।
रेस्क्यू की गई युवतियों को सुरक्षित संरक्षण में भेजकर उनके संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उन्हें होटल तक कैसे लाया गया और इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
बिना आईडी के कमरा देने का आरोप
पुलिस की प्रारंभिक जांच में होटल संचालक राजीव कुमार की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि ग्राहकों को बिना निर्धारित एंट्री और पहचान-पत्र के डेढ़ से दो घंटे के लिए कमरे उपलब्ध कराए जाते थे। इसके लिए कथित तौर पर 1,200 से 1,500 रुपए तक वसूले जाते थे।
पुलिस ने होटल संचालक राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। होटल के रजिस्टर, बुकिंग रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि होटल में इस तरह की गतिविधियां कब से संचालित थीं।
मोतिहारी और आसपास के नेटवर्क की तलाश
कार्रवाई के बाद पुलिस का फोकस अब इस कथित रैकेट के पूरे नेटवर्क का पता लगाने पर है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इसमें होटल संचालक के अलावा कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या इसके तार मोतिहारी या आसपास के अन्य इलाकों से जुड़े हैं।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विद्याराज होटल को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है।
रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 7 निरीक्षकों के तबादले, कई थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी
राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे, व्यापारियों से की मुलाकात; महंगाई और घटती मांग पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft