रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में शहर के कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं। कुछ निरीक्षकों को थाना जिम्मेदारी से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगी। संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
आजाद चौक और टिकरापारा में बड़ा बदलाव
तबादला सूची में आजाद चौक और टिकरापारा थाना में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी के पद से हटाकर अब टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया है।
वहीं टिकरापारा थाना प्रभारी रहे निरीक्षक राजेश कुमार मराई को वहां से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है।
निरीक्षक अर्चना धुरंधर को प्रभारी महिला थाना के पद से हटाकर आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब आजाद चौक थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी उनके पास होगी।
महिला थाना की कमान राजश्री मौर्य को
निरीक्षक राजश्री मौर्य को रक्षित आरक्षी केंद्र से स्थानांतरित कर प्रभारी महिला थाना बनाया गया है। इस बदलाव के साथ महिला थाना की कमान अब राजश्री मौर्य संभालेंगी।
गोलबाजार और जिविशा में भी बदले प्रभारी
निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को प्रभारी जिविशा के पद से हटाकर थाना प्रभारी गोलबाजार की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से स्थानांतरित कर प्रभारी जिविशा पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से हटाकर यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादले के बाद किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

सेक्स रैकेट का खुलासा, संचालक समेत 3 गिरफ्तार; 4 नाबालिग युवतियां रेस्क्यू
राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे, व्यापारियों से की मुलाकात; महंगाई और घटती मांग पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft