हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ग्वालियर से कांवड़ भरने हरिद्वार जा रहा कांवड़ियों का एक दल हाथरस में सड़क हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल ने इलाज के दौरान हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। घटना की पुष्टि आगरा जोन एडीजी राजीव कृष्णा ने कर दी है। फिलहाल अभी तक ट्रक चालक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार, सावन महीने के साथ ही कांवड़ यात्रा का सिलसिला शुरू हो चुका है। श्रद्धालु भारी संख्या में भगवान शिव को अभिषेक के लिए कांवड़ भरने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। ग्वालियर से भी कुछ एक कांवड़ियों की टोली हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। यह दल रात करीब 2.15 बजे उत्तर प्रदेश के हाथरस में पहुंचा था, जहां पर एक अनियंत्रित ट्रक ने कांवड़ियों को कुचल दिया।
इस हादसे में मौके पर ही पांच कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि एक की मौत हॉस्पिटल में हो गई है। मृतकों में 25 वर्षीय रणवीर, 30 वर्षीय जबर सिंह, 40 वर्षीय नरेश पाल, 30 वर्षीय मनोज, विकास और 40 वर्षीय रमेश पाल शामिल हैं। सभी कांवड़िये बांघीखुर्द थाना उटीला, जनपद ग्वालियर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अन्य कांवड़ियों में भी खासा आक्रोश है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft