Friday ,April 24, 2026
होमजुर्मठुसेकेला हत्याकांड, एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, महिला व बच्चों की मिली लाश...

ठुसेकेला हत्याकांड, एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, महिला व बच्चों की मिली लाश

 Newsbaji  |  Sep 11, 2025 12:50 PM  | 
Last Updated : Sep 11, 2025 01:24 PM
इस तरह के हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस पूरी छानबीन में जुटी
इस तरह के हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस पूरी छानबीन में जुटी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया के पास ठुसेकेला गांव में सनसनीखेज हत्या की वारदात की खबर है। बताया जा रहा कि, यहां घर में घुसकर एक ही परिवार के 04 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस वारदात का खुलासा 4 दिन बीत जाने के बाद घर से बदबू आने के बाद हुआ है। 

इस तरह से मिली 05 लाशें
जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात राजीव नगर मोहल्ले की बताई जा रही है। जहां एक बंद घर से आने वाले बदबू ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। इससे कई तरह की कयास के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही थी। मोहल्ले के लोगों ने बदबू के बाद पुलिस को सूचित कर घर को खुलवाया तो कमरे के भीतर जगह-जगह खून के छीटे कई तरह के वीभत्स कहानी को बयां करते हत्या के निशान घटनास्थल पर मौजूद थे। 

पुलिस जांच में पता चला कि, घर के भीतर बुधराम उरांव, उसकी पत्नी और बच्चों समेत 04 लोगों की हत्या कर लाशों को जमीन में दफनाने का प्रयास किया गया है। यह जानकारी सामने आते ही आसपास के मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

हत्या का मामला पंजीबद्ध कर जांच जारी
घटनास्थल पर खून के छींटे और मौके पर मौजूद सबूतों के मद्देनजर पुलिस इसे हत्या से जोड़कर देख रही है। जिसमें बुधराम उरांव और अपने पत्नी बच्चे समेत पांच लोगों की लाश घर के कमरे के भीतर ही जमीन में लाश दफनाने की सनसनीखेज बात की चर्चा होने लगी है। वहीं जमीन के भीतर कितनी लाश दफन है, इसके पर्दाफाश के लिए फोरेंसिक टीम व अन्य जांच अफसर गहनता से छानबीन में जुट गए है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft