गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें भारत सिटी सोसायटी में 3 सगी बहनों ने एक साथ खुदकुशी कर ली है। घटना देर रात करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है। भारत सिटी के B-1 टावर की 9वीं मंजिल से 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी ने कूदकर खुदकुशी कर ली।
ऑनलाइन गेम की लत
जानकारी के अनुसार, फ्लैट नंबर-907 में रहने वाली तीनों बहनों को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी। परिवार के मना करने पर तीनों ने यह घातक कदम उठा लिया। परिजनों का कहना है कि, तीनों बहनें पिछले करीब 2 वर्ष से स्कूल भी नहीं जा रही थीं और ज्यादातर समय मोबाइल गेम खेलने में ही बिताती थीं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि, घटना से पहले रात करीब 2:00 बजे तीनों बहनों ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। इसके बाद स्टूल लगाया और बालकनी से नीचे कूद गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल लोनी स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल से 8 पन्नों का मिला सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल से एक पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें 8 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा हुआ है। सुसाइड नोट में तीनों बहनों ने अपने गेम और अन्य मोबाइल गतिविधियों का जिक्र किया है। लिखा गया है कि, उन्हें गेम से बहुत प्यार है और वे गेम नहीं छोड़ सकतीं। सुसाइड नोट के अंत में - I am Sorry PAPA लिखा हुआ है। पुलिस के अनुसार गेम में बीच वाली बहन प्राची बॉस की भूमिका में थी। तीनों बहनें खाना खाने से लेकर रोजमर्रा के सभी काम एक साथ किया करती थीं।
कोरियन गेम की लत
नाबालिग बच्चियों की पिता ने कहा कि, उन्होंने मुझसे कहा था, 'पापा, हम कोरियन नहीं छोड़ सकते। कोरियन हमारी ज़िंदगी है. कोरियन हमारे लिए सब कुछ है। आप हमें इससे अलग नहीं कर सकते है। हम अपनी जान दे देंगे। मैंने अभी सुसाइड नोट देखा है। यह बहुत दुखद है, मैं सभी माता-पिता से अपील करता हूं कि वे सावधान रहें और यह पक्का करें कि बच्चे गेम्स से इतने गहरे से न जुड़ें।
वहीं, SSP शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि, देर रात में सूचना प्राप्त हुई थी कि, भारत सिटी में टावर B-1 की 9वीं मंजिल की बालकनी से 3 बच्चियां कूद गई हैं। मौके पर पहुंचने पर तीनों बच्चियों की गिरने से मौत हो चुकी थी। तीनों को हॉस्पिटल लोनी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि, मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की गंभीरत से विवेचना हो रही है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft