रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी का अजीब मामला सामने आया है. यहां हनुमान मंदिर से चोरों ने दानपेटी पार कर दी. फिर एक दूसरी दानपेटी रख दी. सुबह जब मोहल्लेवालों ने देखा तो आश्चर्य में पड़ गए. वहीं पुलिस से मामले की शिकायत की गई है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
बता दें कि मामला मुजगहन थाना क्षेत्र के बोरियाकला हनुमान मंदिर का है. रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया है. वहीं पता लगाया जा रहा है कि आखिर चोरों ने दूसरी दानपेटी यहां पर क्यों रखी है.
दरअसल, बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड और शेडार रेसिडेंसियल कैंपस में हनुमान मंदिर स्थापित है. अज्ञात चोर पैसे से भरी दानपेटी चोरी कर ले गए हैं. घटना की जानकारी सुबह तब मिली जब आसपास के लोग पूजा करने के लिए पहुंचे. हालांकि चोरी का पता पहले नहीं चल पाया, क्योंकि यहां आने वाले किसी भी व्यक्ति ने ध्यान नहीं दिया.
इसी बीच एक महिला की नजर दानपेटी पर गई तो उसने अन्य लोगों को बताया. तब स्पष्ट हुआ कि यहां चोरी हुई है. पुरानी दानपेटी को किसी ने पार कर दिया होगा और उसकी जगह दूसरी दानपेटी रख दी होगी.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft