सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सूबे के मुख्यमंत्री के OSD रवि मिश्रा के घर में चोरो ने धावा बोल दिया है। यह वारदात जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र की 2A कॉलोनी में हुई है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरों पर हाथ साफ कर फरार होने में कामियाब हो गए है।
जानकारी के अनुसार, OSD रवि मिश्रा के माता-पिता दो दिनों के लिए रायपुर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया है। चोरी गए सामानों में चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी के 11 सिक्के और घर में रखें 40 हजार रुपए हैं। सूचना मिलने के बाद, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मकान से फिंगरप्रिंट्स लिए गए हैं और आसपास के CCTV कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इस वारदात ने VIP कॉलोनी सहित पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस लगातार लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत देने की अपील कर रही है। इस चोरी की घटना की जांच की जा रही है और पुलिस इस मामले के बाद अलर्ट हो गई है। लेकिन इस घटना के बाद पुलिसिंग व्यवस्था पर प्रश्नचिंह लगा दिए है।
मालखाने से एक करोड़ से ज्यादा के आभूषण गायब! पुलिस बोली- बंदर ले गए, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft