लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिला अंतर्गत इटौजा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव मिला है। जिसके बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव संदिग्ध अवस्था में मिला है और मृतका के गले पर निशान मिले है। इसलिए परिजनों ने लड़की की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में कर रही है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना लखनऊ जिले के गणेशपुर गांव की है। जहां रविवार की सुबह शौच के लिए निकली लड़की का शव घर से दूर झाड़ियों में बरामद किया गया है। इसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मूलचंद यादव की बेटी के रूप में की है। इस वारदात के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। उनका यह कहना है कि हमारी लड़की की हत्या की गई है और उसे मारकर झाड़ियों में फेंक दिया गया है। उन्होंने ने पुलिस से पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।
वहीं इटौंजा पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की बात कही है। बहरहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft