बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवक-युवती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक की शादी सप्ताहभर पहले हुई थी. इसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई. इधर, युवक ने देर रात अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फांसी लगा ली. अब दोनों घरों के साथ ही दुल्हन के मायके में भी मातम पसर गया है.
जिले के सूरेगांव क्षेत्र के ग्राम सिब्दी में शनिवार को दोनों की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली है. बता दें कि 23 वर्षीय विकास बांधव की शादी हफ्तेभर पहले ही हुई थी. वहीं वह 19 वर्षीय रेशम निषाद से प्यार करता था. दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन, यह संभव नहीं हो पाया. इसी महीने विकास की शादी राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र की युवती से हुई थी. शादी के बाद दुल्हन अपने मायके लौट गई. अब उसे वापस लिवाने जाना था.
बीते शुक्रवार रात वह घर से निकला. उधर, युवती भी अपने घर से निकल गई. रातभर दोनों के परिजन पतासाजी करते रहे और परेशान थे. जबकि शनिवार की सुबह दोनों की लाश एक पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली. इसके साथ ही दोनों घरों में मातम पसर गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. उनकी मौजूदगी में दोनों को फंदे से उतारा गया. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft