जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में लूट की झूठी कहानी बनाने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक ने कहानी बनाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साथ बैंक जाते समय करीब 12 लाख रुपए की लूट की वारदात हो गई है। पुलिस को झूठी लूट की घटना होने की सूचना देकर गबन करने वाले आरोपी को चंद घंटों में पकड़ा लिया गया।
लूट की पूरी कहानी
जानकारी के अनुसार, 01 अगस्त 2025 को दीपेश देवांगन निवासी चोरिया द्वारा लगभग शाम 5 बजे पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पूर्व से व्यावसायिक परिचित ग्राम करनौद से किरीत सिन्हा नामक व्यक्ति से 11 लाख 79 हजार 800 रुपए लेकर यूनियन बैंक चांपा में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान बम्हनीडीह के आगे पूछेली, अमोदी गांव के पास पहुंचा, तभी बाइक में सवार तीन युवकों ने जिसमें से दो ने स्कार्फ और बांधे थे और एक ने टोपी पहनी थी। उससे लिफ्ट मांगी फिर उसके नहीं रुकने पर उन तीनों पीछा करके बाइक सामने अडाकर मारपीट करके उसके बैग में लगभग 11 लाख 79 हजार 800 रुपए एवं लैपटॉप को लूट कर ग्राम पूछेली के पास अज्ञात तीन व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर नकदी रकम और स्वयं का लैपटॉप लूट लिए जाने की बम्हनीडीह पुलिस को सूचना दी थी।
कर्ज चुकाने के लिए बनाई झूठी लूट की कहानी
पुलिस ने बताया कि, वारदात के बाद जिले भर में नाकाबंदी, साइबर सेल की सहायता एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। परंतु घटनास्थल से किसी भी प्रकार की लूटपाट के साक्ष्य नहीं मिलें। घटना स्थल की बारीकी से निरीक्षण, दीपेश देवांगन के द्वारा घटना की सूचना देने में की गई विलंब के साथ-साथ बयानों में विरोधाभास होने, संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था। पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यवहार के आधार पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोप कबूल किया। उसने बताया कि उस पर करीब 8 लाख रुपए का कर्ज है। जिसे चुकाने की नियत से उसने 11 लाख 79 हजार 800 रुपए का गबन कर लूट की झूठी कहानी बनाई थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने की अपील
जांजगीर पुलिस के द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि, ऐसे झूठे मामलों से बचें एवं सत्य जानकारी ही पुलिस को दें। झूठी सूचना देने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft