बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जंगल के अंदर से एक लड़की का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई. कंकाल के भी अलग-अलग हिस्से अलग-अलग जगहों पर बिखरे हुए थे. कहीं जूते पड़े थे तो कहीं चुन्नी और कहीं जूते. पुलिस हैरान है इस बात को लेकर कि आखिर ये किस लड़की का कंकाल है. आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या है तो हत्यारा कौन. फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है.
बता दें कि जिले के भोला पठार के पास पर्रेगुड़ा के जंगल में कुछ लोगों ने पेड़ पर लटके एक कंकाल को देखा तो उन्होंने बाकी गांववालों को बताया. इसके साथ ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई. लोगों की भीड़ जुटी और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने आकर मुआयना किया. लाश काफी पुराना होने से शरीर के सभी अंग गलकर गिर चुके थे और हड्डी का ढांचा ही बचा था. वह भी जगह-जगह से टूटा हुआ. एक पैर गायब था तो कुछ और अंग आसपास बिखरे थे. सिर पर बाल ही रह गए थे.
लड़की का है, ऐसे हुई पुष्टि
सिर के बाल लंबे होने के साथ ही आसपास से लेडीज बैग मिला, तो वहीं लेडीज शूज के अलावा चुन्नी भी पास पड़ी थी. इन सबसे स्पष्ट हो रहा है कि ये लड़की का ही कंकाल है. बताया जा रहा है कि बैग से भी उसकी पहचान से संबंधित कुछ मिला है, जिसके आधार पर पुलिस पतासाजी कर रही है. वहीं कंकाल को कब्जे में लेकर लैब में जांच कराने की तैयारी है.
गुमशुदा की पतासाजी
इसके साथ ही पुलिस अब जिले के साथ ही आसपास के जिलों के थानों से पता कर रही है कि कहीं महीने-डेढ़ महीने पहले किसी युवती के गायब होने की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कराई गई थी. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft