दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिले के मोहन नगर थाना और ACCU की संयुक्त टीम ने हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई करने वाले गिरोह के 06 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 04 मोबाइल भी जब्त किए है। इस नेटवर्क से जुड़े कुल 30 आरोपी अब तक गिरफ्तार हो चुके है, जिनमें 24 पहले ही पुलिस के हथ्थे चढ़ चुके है।
जानकारी के अनुसार, यह गिरोह संगठित रुप से पंजाब से हेरोइन मंगाकर दुर्ग-भिलाई के इलाके में इसकी सप्लाई करता था। आरोपी नशे के सौदे के लिए वॉट्सऐप कॉल और ऑनलाइन भुगतान का उपयोग करते थे। जांच में यह भी पता चला है कि, आरोपी सुनियोजित चैनल के माध्यम से नशे की खरीद-फरोख्त करते थे। पुलिस गिरोह के सदस्यों की पहचान कर लगातार छापेमारी कर रही है।
पंजाब से जुड़े है कनेक्शन
ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि, सभी आरोपियों को NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जांच टीम ने की छानबीन से यह जानकारी निकल कर सामने आई है कि, गिरोह के कुछ सदस्य पंजाब राज्य से जुड़े है, जिनकी पहचान की जा रही है, हम सभी बिन्दुओं पर आगे की कार्रवाई कर रहे है।
बालोद के मिडिल स्कूल में छात्र से मारपीट, शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft