छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पिछले कुछ समय से होटल और स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा चलाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस लगातार देह व्यापार करने के वालो पर शिकंजा कस रही है, लेकिन इसके बाद भी लोग बेखौफ होकर अपना देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा के लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र में देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है।
जानकारी के मुताबिक, छिंदवाड़ा के लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में पुलिस की टीम ने छापा मारा। यहां, पुलिस की टीम को अलग-अलग कमरों से 7 जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति पकड़ा है। इतना ही नहीं पुलिस की टीम को होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।
बता दे कि पिछले दिनों भी छिंदवाड़ा के चंदनगांव क्षेत्र में कृष्ण मंदिर के पास स्थित एक तीन मंजिला मकान में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस को मौके से 2 युवक और 2 युवतियां संदिग्ध हालत में मिलें थे। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई थी।
बहरहाल, इस मामले में पुलिस की टीम ने होटल संचालक के खिलाफ मामला अपराध दर्ज कर लिया है और मौके से पुलिस की टीम ने 7 जोड़ों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft