प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नैनी PDA कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। गेस्ट हाउस के पास एक भवन में सेक्स रैकेट चल रहा था। जब इसकी सूचना मोहल्ले वालों को लगी तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर उस मकान से दो युवक और दो युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिलें।
अफसर के नाम पर है मकान
बताया जा रहा है कि, जहां से चारों को पकड़ा गया वह मकान किसी अफसर का है। जिससे अशोक कुमार नाम के शख्स ने कमरा किराए पर लिया था। पिछले कुछ महीनों से गेस्ट हाउस के पास एक भवन में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थी। जिसकी शिकायत मोहल्ले वालों ने की थी। शनिवार रात 10 बजे के आसपास उस मकान से दो युवक बाहर निकले। फिर बाहर से दरवाजा बंद करते हुए शोर मचाने लगे।
पुलिस जांच में जुटी
जब दोनों युवक शोर मचाने लगे तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जब मोहल्ले वालों ने पूछा तो युवकों ने बताया कि अंदर सेक्स रैकेट चल रहा है। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। फिर उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई और कड़ी मशक्कत से हंगामे को शांत कराया और चारों को अपने साथ ले गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft