मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस ने एक बड़ा एक्शन करते हुए अंधेरी वेस्ट इलाके में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस एक्शन में पुलिस ने 4 महिलाओं को रेस्क्यू करते हुए 1 आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, वर्सोवा पुलिस स्टेशन की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक होटल में रेड मारी थी, जहां से ये पूरा सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस जांच जारी
इस पूरे मामले में पुलिस का कहना कि, रेस्क्यू की गई महिलाएं लगभग 20 से 25 वर्ष की हैं और उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि, क्या इस रैकेट में और लोग भी शामिल हैं और यह नेटवर्क किस स्तर तक फैला हुआ था।
अवैध धंधों पर होगी कार्रवाई
फिलहाल, शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ज्योति काफी समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय थी और सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी। वर्सोवा पुलिस का कहना है कि, शहर में ऐसे अवैध नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft