रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट का मामला सामने आया है. घर में घुसे 3 नकाबपोशों ने वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस और एफएसएल व साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.
बता दें कि रायपुर की माना बस्ती इलाके में ये वारदात हुई है. यहां 62 वर्षीय विधवा महिला रहती है. 3 नकाबपोश युवक यहां पहुंचे और महिला को बंधक बना लिया. वहीं जब महिला ने विरोध किया तो रॉड से पिटाई भी कर दी.
फिर अलग-अलग कमरों में रखी आलमारी व दूसरे सामान को खंगालते हुए करीब 15 लाख नकद और सोने-चांदी के गहने लूटकर भाग निकले. बाद में महिला व आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. तब मौके पर पुलिस के साथ ही एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है.
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft