लखनऊ। यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन पर गुरुवार सुबह भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा आ रही बोलेरो और डम्पर में टक्कर हो गई। इस घटना में बोलेरो में सवार 7 लोगों में से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोगों का अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों में सभी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
CM योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि बोलेरो कार में सवार 7 लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। जब इनकी बोलेरो कार जेवर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर थी तो पहले वह डंपर से जाकर टकरा गई, जिससे कार सवार सभी सात लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft