जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप का केस दर्ज किया गया है. मेले से घर लौट रही लड़की का रास्ते से अपहरण किया गया. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. वारदात जशपुर के कांसाबेल थाना क्षेत्र में हुई है. लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की. शिकायत के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है.
जशपुर पुलिस के मुताबिक 47 वर्षीय महिला ने बीते 10 दिसंबर को थाने में अपनी 16 वर्षीय बेटी के गायब होने की शिकायत की. महिला ने बताया कि उसकी बेटी 8 दिसंबर की रात लगभग 8 बजे पूर्णिमा मेला देखने गई थी, लेकिन अगले दिन सुबह तक वो घर नहीं लौटी. उसका मोबाइल फाेन भी स्वीच ऑफ था. आस-पास रिश्तेदारों में पता-तलाश करने पर भी वो नहीं मिली. हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि मेले में गांव के ही एक युवक मोती राम के साथ लड़की को देखा गया. शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की.
आरोपी के कब्जे में थी लड़की
पुलिस निरीक्षक एनएल राठिया ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस की एक टीम ने मोती राम के ठिकाने पर दबिश दी. वहां से अपहृता 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को मोती राम के कब्जे से बरामद किया गया. लड़की ने बताया कि मेला घूमने के दौरान रात्रि करीबन 3 बजे इससे मोती राम मिला जो अपना परिचय देकर घर तक छोड़ देता हूं बोला. इसके बाद बहला-फुसलाकर पैदल चलते हुये अपने घर में ले गया, जहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने 27 वर्षीय मोती राम को धारा 366(क), 376, 376(3) एवं 4 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया. शुरुआती जांच के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft