छत्तीसगढ़. राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में बड़ी डकैती की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात राजधानी के साईं वाटिका कालोनी में एक दवा कारोबारी और उसके परिवार को बंधक बनाकर डकैतों ने घटना को अंजाम दिया है। डकैत उनके पास से 10 लाख से अधिक के जेवर व नगदी लूटकर फरार हो गए है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। भी मौके पर पहुंची।
दंपत्ति को घर में बनाया बंधक
जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी साईं वाटिका कॉलोनी में दिनेश कुमार साहू के घर में रात करीब 3:00 से 4:00 के बीच अज्ञात 6 से 7 की संख्या में चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों के द्वारा प्रार्थी व उसकी पत्नी को बंधक बनाकर घर में चोरी की गई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उन्हे बंधक बनाकर घर के आभूषण व नगद रकम लेकर फरार हो गए है।
दलबल के साथ पहुंचे SSP रायपुर
पीड़ित परिवार ने सुबह इस घटना की जानकारी थाना टिकरापारा दी। उसके बाद पूरी राजधानी में यह खबर आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। उनका कहना कि घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। डॉग स्क्वाड और फ़िंगर प्रिंट एक्स्पर्ट को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि चोरी की गई सामग्री में नए-पुराने जेवर और कुछ नगद रकम है। पुलिस इस मामले में पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रही है। पीड़ित दिनेश कुमार मेडिकल सामाग्री की सप्लाई करता है।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft