रायपुर। जिले के माना इलाके में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, माना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रही दो महिलाओं से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद चालक फरार
हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft