रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दीपक कॉलोनी स्थित एक जुआ फड़ पर दबिश देकर 14 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से 72,300 रुपए नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर को सूचना मिली थी कि दीपक कॉलोनी में बंटी किराना स्टोर के पास कुछ लोग ताश की पत्तियों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना न्यू राजेंद्र नगर की विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की और 14 जुआरियों को धर दबोचा।
नए कानून और जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
1. करण जुमनानी, पिता स्व. हरीश जुमनानी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मारुति रेसिडेंसी, अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर.
2. योगेश साहू, पिता संत साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी मौलीपारा, थाना तेलीबांधा, रायपुर.
3. उत्तम हरिपाल, पिता नवीन हरिपाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी विजय नगर, अवंति विहार, थाना खम्हारडीह, रायपुर.
4. लक्ष्मीकांत वर्मा, पिता चैतराम वर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चंदखुरी, थाना मंदिर हसौद, रायपुर.
5. सुनील टंडन, पिता हरिशंकर टंडन, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पिरदा, थाना विधानसभा, रायपुर.
6. विकास महानंद, पिता डी.के. महानंद, उम्र 40 वर्ष, निवासी लक्ष्मी मोबाइल के सामने, कटोरा तालाब, थाना सिविल लाइन, रायपुर.
7. धनेश्वर साहू, पिता स्व. हेमचंद साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी रावाभाठा, नीम चौक, थाना खमतराई, रायपुर.
8. मुकेश नरवानी, पिता अमृत लाल नरवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी जनता कॉलोनी, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर.
9. सौरभ जुमनानी, पिता स्व. देवेंद्रदास जुमनानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी भोईपारा, भवानी मंदिर के पास, थाना आजाद चौक, रायपुर.
10. कमल रूपरेला, पिता स्व. अशोक रूपरेला, उम्र 42 वर्ष, निवासी गोल्डन टावर, सी-2, बी-303, अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर.
11. हरीश बेलानी उर्फ गोलू, पिता स्व. एच.आर. बेलानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी एक्सिस बैंक के पास, सुंदर नगर/महादेव घाट रोड, थाना डीडी नगर, रायपुर.
12. रूपेश वर्मा, पिता निरंजन वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी पंडरी भट्ठा, स्कूल के पास, वार्ड नंबर 03, थाना धरसींवा, रायपुर.
13. पवन कस्तूरिया उर्फ बब्बू, पिता साधूराम कस्तूरिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी दीपक कॉलोनी, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर.
14. संकेत टांडी, पिता देवराज टांडी, उम्र 29 वर्ष, निवासी काशीराम नगर, उद्योग भवन के पीछे, मकान नंबर 175, थाना तेलीबांधा, रायपुर.
महानदी जल विवाद पर दिल्ली में अहम बैठक, सिंगापुर दौरे पर रवाना होंगे सीएम विष्णुदेव साय
अमेरिकी फूड डिलीवरी दिग्गज 'डोरडैश' की भारत में एंट्री, हैदराबाद में खोला अपना पहला ग्लोबल हब
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft